उत्तर बस्तर कांकेर | मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों ( Prayas Awasiya Vidyalaya ) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में तैयार चयन सूची आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री जया मनु ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को 30 अक्टूबर तक अपने चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालय में उपस्थित होना होगा। प्रवेश के समय विद्यार्थियों ( Prayas Awasiya Vidyalaya ) को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा लागू होने की स्थिति में विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। विद्यार्थियों के चयनित प्रयास आवासीय विद्यालयों ( Prayas Awasiya Vidyalaya ) में संस्था परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें –
