पटना | बिहार के विभिन्न 13 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन ( Bihar Minority Residential School admission ) की प्रक्रिया शुरू हो गई है , जो तीन नवंबर तक चलेगी| यह प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में होंगे | इच्छुक और पात्रता धारी विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यालयों में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को सरकार की और से रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।
Bihar School News : बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बेहतर और निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 3 नवंबर तक विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
campussamachar.com : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार, आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों के रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सभी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासी मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के विद्यार्थी उठा सकते हैं।
ये है पात्रता
पात्रता के अनुसार, इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्रता तय है | इसके अनुसार नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 16 वर्ष और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 18 वर्ष होनी चाहिए | इसके अलावा, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा करने पर ही चयन में शामिल किया जाएगा |
