- विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प से विकसित भारत के निर्माण में निभाएं भूमिका : डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री ने संवाद करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की
भोपाल|campussamachar.com : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) ने बड़वानी जिले के गायत्री धाम, कलाल्दा में आयोजित शरद उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के दौरान विद्यार्थियों से ‘विकसित भारत का आधार’ विषय पर आत्मीय और प्रेरणादायी संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों एवं आत्मविश्वास की सराहना करते हुए संवाद में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Latest Barwani News : डॉ. यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) ने शिक्षा, खेल, संगीत एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों से उनकी सफलता, भविष्य के लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ( CM Dr Mohan Yadav ) ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी मेहनत एवं लगन से न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में अग्रसर हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री ने नीट परीक्षा में सफल छात्र रोहित बामनिया की सराहना की, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
संवाद के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जामली, सेंधवा के पूर्व छात्र रोहित बामनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शासकीय मेडिकल कॉलेज, नीमच में प्रवेश प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ अध्ययन करने वाले अन्य सहपाठियों का भी नीट परीक्षा के माध्यम से शासकीय मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) ने रोहित की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके परिवार के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें चिकित्सक बनकर सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रोहित ने बताया कि उनकी मेडिकल शिक्षा की फीस मध्यप्रदेश शासन द्वारा वहन की जा रही है।
मुख्यमंत्री ( CM Dr Mohan Yadav ) ने कहा कि प्रदेश सरकार वंचित एवं पिछड़े वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पात्र विद्यार्थियों को शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शासन की योजनाओं के माध्यम से फीस संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रोहित से कहा कि चिकित्सक बनने के बाद समाज की सेवा करने के साथ ही अपने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करें।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आराधना तरोले के गायन से मंत्रमुग्ध हुए उपस्थितजन
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जामली, सेंधवा की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. आराधना तरोले ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने गत वर्ष आयोजित कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
campussamachar.com : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) ने आराधना को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनसे गीत प्रस्तुत करने का आग्रह किया। छात्रा ने अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री सहित उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्यमंत्री ने छात्रा की संगीत प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी कला को और अधिक निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
हाई जंप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी भागले को ओलंपिक एवं एशियाई खेलों में सहभागिता के लिए किया प्रेरित
Barwani News: संवाद के दौरान कन्या खेल परिसर, निवाली की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. साक्षी भागले ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में हाई जंप स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) ने साक्षी की उत्कृष्ट खेल उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खेलों के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तथा भविष्य में ओलंपिक एवं एशियाई खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
Latest Barwani News today : मुख्यमंत्री ( CM Dr Mohan Yadav ) ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदकों सहित कुल 11 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियां देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित करती हैं।
यह भी पढ़ें :
