दुर्ग , 12 मई , अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ, श्री राम साहित्यिक संस्था के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में माँ विषय पर देशभर के साहित्यकारों द्वारा भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस गरिमामयी अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक गोयल चक्रवर्ती द्वारा श्रीमती शशिकला पांडे, भिलाई (छत्तीसगढ़), उच्च वर्ग शिक्षिका, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरूद, भिलाई को साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक संवेदनाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “मदर टेरेसा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा मीना बीना गोयल ने कहा कि श्रीमती शशिकला पांडे जी शिक्षा, साहित्य और संस्कारों के माध्यम से समाज में प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं। संस्था उनके उज्ज्वल साहित्यिक एवं शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हैं।श्रीमती शशि कला पाण्डेय भिलाई छत्तीसगढ़ को सम्मानित करते हुए संस्था आपके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती है।
