गोरखपुर , 08 मई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट ) के 63 वें वार्षिक महाधिवेशन गोरखपुर में 6 से 8 मई तक आयोजित किया गया . इस अवसर पर ‘शिक्षा की चुनौतियाँ एवं शिक्षक की जिम्मेदारियाँ’ विषयक ‘विचार गोष्ठी‘ भी हुई जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये .
इस अवसर पर में जगदीश पाण्डेय ‘ठकुराई’ (मुख्य संरक्षक), रमेश चन्द्र सिंह प्रांतीय संरक्षक, डॉ. उमेश चन्द्र त्यागी प्रदेश अध्यक्ष), लालमणि द्विवेदी प्रांतीय महामंत्री, डॉ. अजय कुमार पाण्डेय प्रांतीय सम्मेलन संयोजक एवं प्रांतीय मंत्री, सत्यपाल सिंह सह-संयोजक एवं जिलाध्यक्ष, गोरखपुर, डॉ. शोभित श्रीवास्तव सह-संयोजक एवं जिला मंत्री, गोरखपुर, रमेश सिंह, अयोध्या प्रसाद अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, राम जी बागी (जिला कोषाध्यक्ष सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे .
मुख्य बिंदु:उद्घाटन: सम्मेलन का उद्घाटन 6 मई 2026 को सुबह 11 बजे हुआ। केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रमुख मुद्दे: शिक्षकों की समस्याओं, पेंशन, सेवा शर्तों (धारा 12, 18, 21), और शिक्षा के गिरते स्तर पर चर्चा की गई।
नेतृत्व: कार्यक्रम में प्रांतीय मुख्य संरक्षक जगदीश पांडेय, अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र त्यागी और महामंत्री लालमणि द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।लक्ष्य: शिक्षकों के हितों की बात सबसे ऊंचे स्वर में गूंजनी चाहिए, इस संकल्प के साथ पूरे प्रदेश से आए शिक्षक इस महाधिवेशन में शामिल हुए।
विशेष अवकाश: शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा प्रतिभागियों को 3 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया गया था।यह सम्मेलन शिक्षकों के लिए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच साबित हुआ।
