बिलासपुर, 12 मई , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किए जाने के बाद अब अन्य विभागों के कर्मचारियों एवं पेंशनरों में भी केंद्र के समान लंबित डी.ए./डी.आर. जारी करने की मांग तेज हो गई है।
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य शासन के सभी कर्मचारी शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसके बावजूद उन्हें केंद्र के समान महंगाई भत्ते से वंचित रखा जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स देने का वादा किया था, किंतु अब तक इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों एवं पेंशनरों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।
जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान लंबित डी.ए./डी.आर. का आदेश शीघ्र जारी किया जाए, जिससे कर्मचारियो
