
सीएमडी कॉलेज की शानदार उपलब्धि
बिलासपुर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत उत्तरप्रदेश में 21 मई से 27 मई तक राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना से देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 स्वयंसेवक – स्वयंसेविकाएं सहभागिता किए। इस शिविर में अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बन्ध सी. एम. दुबे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दलनायक खिलेश्वर कृषे सक्रिय एवं अद्भुत सहभागिता दिया। इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रीय लोकसंस्कृति को देश के कोने कोने तक पहुंचा कर लोकसंस्कृति का आदान प्रदान किया। जिसमें देश की एकता एवं अक्षुण्णता बनी रहें।
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन क्षेत्रीय निदेशालय के माध्यम से किया गया था। जिसमें सहभागिता कर स्वयंसेवक खिलेश्वर कृषे ने छत्तीसगढ़ की लोक वेषभूषा एवं अपने महाविद्यालय वह भारतीय संस्कृति को निखारा एवं सामाजिक विकास के प्रति अपनी सहभागिता दिया। इस खुशी के अवसर पर महाविद्यालय के चैयरमेन पं. संजय दुबे, प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी . साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. एल. चन्द्राकार, डॉ. के. के. शुक्ला, उपस्थित रहे।
