
– नई दिल्ली के चित्रकार किशोर साहू के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 जून को सायं 6 बजे
– उद्घाटन प्रसिद्ध वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक पद्मश्री राज बिसरिया करेंगे
लखनऊ, 4 जून 2022, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित सराका आर्ट गैलरी, होटल लेबुआ में रविवार 5 जून 2022 को सायं 6 बजे शीर्षक ” रंगमय क्षितिज ” चित्रकार किशोर साहू के चित्रों की एकल कला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सुप्रसिद्ध वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक पद्मश्री राज बिसरिया करेंगे। इस प्रदर्शनी के क्यूरेटर वंदना सहगल हैं।
इस प्रदर्शनी में किशोर साहू के 12 कैनवस पर ऐक्रेलिक माध्यम में बनी कलाकृतियों को प्रदर्शित की जा रही हैं। इस प्रदर्शनी में किशोर साहू के प्रकृति प्रेम को दर्शाती हुई चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है। किशोर द्वारा रंगों का अद्भुत प्रदर्शन और प्रकृति में मौजूद पेड़, पौधों, फूलों, कलियों व विभिन्न प्रकार की पत्तियों की आकृतियों का समन्वय और मौलिक चित्रों का एक सुंदर संसार रचा गया है। इन चित्रों में प्रकृति का वैविध्य विभिन्न संयोजनों का मुखरित है।
