छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर के प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे ने दिया नैतिक समर्थन

बिलासपुर.छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर ने सहायक शिक्षक एलबी के वेतन विसंगति के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। संघ के प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे ने शासन से मांग की है कि उनकी वाजिब मांग को अविलंब पूर्ण किया जाए। प्रांताध्यक्ष महिलांगे ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने वाले शिक्षक साथियों को हड़ताल में जाने से नहीं रोका जा रहा है और शासन के द्वारा जानबूझकर लंबा हड़ताल खींचने के लिए इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रांताध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग के द्वारा बैठक कर के बीच का रास्ता निकालना चाहिए जिससे उनकी मांग भी पूरी हो जाए और बच्चों का भविष्य खराब न हो । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि यथाशीघ्र मांग पूरी हों।
