खास बातें
- द्वितीय तालाब का किया लोकार्पण
- पवन मरावी ने तालाब के लिए दी जमीन
- सरपंच ने शिविर पुन: लगाने का किया अनुरोध
- प्रभारी प्राचार्य डॉ. सिंह ने की अध्यक्षता

बिलासपुर.सीएम दुबे महाविद्यालय बिलासपुर ( CMD College Bilaspur) छत्तीसगढ़ की एनएसएस यूनिट द्वारा गोद ग्राम नेवसा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंडित संजय दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने की। ग्राम नेवसा के सरपंच अजीत सिंह मरावी, उपसरपंच गेंदराम यादव वरिष्ठ नागरिक केशव यादव उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने प्रदाय की सामग्री
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंडित संजय दुबे ने गांव के वृद्धजनों को 50 कंबल व फल उद्यान की सिंचाई के लिए मोटर पंप वितरण किया। ग्रामीणजनो को उद्बोधित करते हुए पंडित दुबे ने कहा हमारे सी एम दुबे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोद ग्राम नेवसा को न केवल प्रदेश में बल्कि देश के मानचित्र में एक नया पहचान देने का संकल्प लिया है। ग्रामीणजन हमें जो भी सार्वजनिक समस्या बताएंगे, उनका निदान हम एनएसएस इकाई के माध्यम से करेंगे।

एनएसएस यूनिट ने किए इतने सारे काम
इससे पूर्व में हमारी इंकाई ने 65 शौचालय, 110मीटर नहर, फल उद्यान, 05 जैविक खाद यूनिट बनाकर ग्राम नेवसा में विकास का नीव डाली है। शिविर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सी एम दुबे महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम हमर अंगना ( महिलाओं के विरुद्ध हो रहे हिंसा के संरक्षण के संबंध में) के अंतर्गत स्वयंसेवको द्वारा ग्राम नेवसा,गोबरीपाट, करका, मोहतरा, धनरास, शिवतराई में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
Read also : CMD college के NSS Camp में पहुंचे डॉ समरेंद्र सिंह, बच्चों से कही ये बात
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने मुख्य अतिथि पंडित संजय दुबे ग्राम के सरपंच अजीत सिंह मरावी उपसरपंच गेंदराम यादव केशव यादव का साल श्रीफल से अभिनंदन किया । शिविर संयोजक डॉ पी एल चंद्राकार एवं डॉ के के शुक्ला ने बताया की सात दिवसीय विशेष शिविर में तालाब निर्माण के साथ साथ महिला सशक्तिकरण कॉविड टीकाकरण निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण विधिक साक्षरता शिविर पौधरोपण के माध्यम से आस पास के ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किए इस शिविर में महाविद्यालय के 90 छात्र छात्राएं भाग लिए थे।

इन्होंने सफल बनाया शिविर
इस शिविर को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं सलाहकार रोहित लहरे, हर्षा भजनकर नेवसा सरपंच अजीत सिंह मरावी, उपसरपंच गेंदराम यादव, केशव यादव, दलनायक मोहम्मद बाकर, खिलेश्वर कृषे, दलनायिका अंकिता मरावी, अलीशा अंसारी, शिविर सलाहकार किशोर राजपूत, लुई भास्कर कौशिक, गगन यादव, प्रखर द्विवेदी, सागर गुप्ता, नारायण रात्रे, सूर्यांश पांडेय, सचिन सूर्यवंशी बसंत कश्यप, ममता यादव, नेहा बानरा, करन पांडेय, कुश राज, कृष्णा पटेल सहित बड़े संख्या में स्वयंसेवकों का सक्रिय योगदान रहा।
Read also : CMD College के एनएसएस स्वयंसेवक बनाएंगे तालाब, रजिस्ट्रार ने किया निर्माण हेतु भूमि पूजन
यह रहा शिविर का उद्देश्य
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्राकर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास के लिए युवा था। इसके तहत सरकार की कैच द रैन वाटर एवं नरवा गरवा, गुरुवा, बाड़ी योजना को साकार बनाने का प्रयास किया गया है। इसके अंतर्गत निर्मित द्वितीय तालाब के लिए नेवसा के पवन मरावी ने अपनी जमीन दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच ने समस्त अतिथियों एवं शिविरार्थियों का आभार प्रकट किया एवं पुन : शिविर लगाने का अनुरोध किया।
