नई दिल्ली. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( ABRSM ) दिल्ली प्रदेश (दिल्ली अध्यापक परिषद) के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती जनता देवी जी, चेयरमैन नरेला ज़ोन, दिनेश भारद्वाज जी, डिप्टी चेयरमैन नरेला ज़ोन एवं श्रीमती ऊषा , उप निदेशक शिक्षा, नरेला ज़ोन से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान नरेला ज़ोन के विद्यालयों के बेहतर प्रबंधन, शिक्षकों से जुड़े विषयों तथा विद्यालयों की आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। साथ ही निगम के विभिन्न विभागों—वर्क्स, हॉर्टिकल्चर, डेम्स आदि—से संबंधित आवश्यक ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर सहित उपयोगी सूचनाएं सभी विद्यालयों के साथ साझा किए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

ABRSM: चर्चा के दौरान चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन एवं उप निदेशक शिक्षा द्वारा विद्यालयों एवं शिक्षकों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक प्रयास किए जाने का विश्वास दिलाया गया।
शैक्षिक महासंघ विद्यालयों एवं शिक्षकों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद, समन्वय एवं सकारात्मक प्रयासों को महत्वपूर्ण मानता है।
यह भी पढ़ें
