सेमरताल । शासकीय प्राथमिक शाला सेमरताल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर किया गया। बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि पटेल जी ने देश को एक करने में अहम भूमिका निभाई, उन्हीं के बदौलत आज विशाल भारत बना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्रीमती नम्रता मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल महान व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने 562 रियासतों को एक करने में योगदान दिया। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि 1928 में अंग्रेजों ने 22% लगान बढ़ाया था, तब पटेल जी के नेतृत्व में किसानों ने जीत हासिल की और जनता ने उन्हें सरदार कहा। वे 1931 के कराची अधिवेशन के अध्यक्ष भी रहे।

श्रीमती निलिमा निकोसे जी ने कहा कि गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के सम्मान में बनाई गई है। कार्यक्रम में प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप, अनुपमा गौरहा, राधा टंडन, शशि श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश वर्मा जी ने और आभार बालमुकुंद शर्मा जी ने किया।
