लखनऊ | उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने आज कहा है कि जनगणना कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी से, 28 फरवरी 2027 के मध्य कराये जाने का एलान हो गया है जबकि उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी से यूपी बोर्ड पूरे फरवरी हाई स्कूल/ इंटर की परीक्षायें , इसके पूर्व प्रयोगातमक एवं प्री बोर्ड एक्जाम का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। इसके बाद मार्च में बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य प्रस्तावित है। इन सबके बाद भी जनगणना ड्यूटी के प्रशिक्षण के लिए शिक्षक/ शिक्षिकाओं को शैक्षिक कार्य दिवसों मे भेजा जा रहा है । इस प्रकार यह संपूर्ण शिक्षा जगत शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महा मंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने ने इस मामले की ओर शासन व शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर जिला प्रशासन से तत्काल शिक्षकों को उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने की मांग की है। ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता यह जानकारी दी है |
यह भी पढ़ें –
