- यह गतिविधि नवाचारी शिक्षक कामता साहू के मार्गदर्शन में हुई
भिलाई | 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (प्राथमिक विभाग) सेक्टर-11 खुर्सीपार, भिलाई में फैंसी ड्रेस एवं अभिव्यक्ति कौशल गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “छत्तीसगढ़ के महापुरुष एवं छत्तीसगढ़ महतारी” रखी गई थी। जिसमें प्राथमिक विभाग के बच्चों ने छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों का रूप धारण कर उनके जीवन परिचय को अभिनय कौशल के माध्यम से प्रस्तुत किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसमें रितिका देवांगन ने छत्तीसगढ़ महतारी, रिमा पासवान ने पंडवानी गायिका तीजन बाई, इशीता साहू ने फूलबासन बाई यादव, रुद्र निषाद ने बिरसा मुंडा और जानवी देवांगन ने मिनी माता की वेशभूषा धारण कर उनके योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

यह गतिविधि नवाचारी शिक्षक कामता साहू के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयास से संभव हो पाया। उन्होंने बच्चों को पात्रों के चयन से लेकर संवाद अदायगी तक बारीकी से तैयार करवाया।

इस अवसर पर संस्था की प्रधान पाठक श्रीमती ग्लोरिया बड़ा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

