लखनऊ | खुन खुन जी गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज, चौक, लखनऊ ( Khun Khun ji Girls PG College, Lucknow: ) में आज दिनांक 31 अक्टूबर को भारत के समाजवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, और भाषाविद् आचार्य नरेंद्रदेव जी की जयंती ( Birth Anniversary of Acharya Narendra Deva) मनाई गई । कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 अंशु केडिया द्वारा आचार्य नरेंद्र देव जी के फोटो पर माल्यार्पण करके किया गया एवम् अपने उद्बोधन मे कहा कि आचार्य राजनीतिज्ञों के बीच विद्वान एवम् विद्वानों के बीच राजनीतिज्ञ थे l अंशु केडिया जी ने 1947 से 1951 के लखनऊ विश्व विद्यालय के कुलपति के कार्यकाल के साथ समाजवादी चिंतक और कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ मनीषा उपाध्याय ने आचार्य नरेंद्र देव जी ने मातृभाषा में शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा पर योगदान के संदेश पर बल दिया। राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ सत्यम तिवारी ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया साथ ही साथ छात्राओं को आचार्य नरेंद्र देव जी के जीवन के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
Khun Khun ji Girls PG College, Lucknow: समाजशास्त्र विभाग से डॉ स्नेह लता शिवहरे ने आचार्य नरेंद्र देव जी के समाजवादी विचारधारा के प्रमुख योगदानों की चर्चा की। राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ अंजना ने आचार्य नरेंद्र देव जी द्वारा दिए गए विभिन्न सिद्धांतों ग्रामों में लोकतांत्रिक व्यवस्था, कृषि में सहकारिता, उन्नत कृषि के योगदान से छात्राओं को अवगत कराया। यह समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अंशु केडिया जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें महाविद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।
