

- हजारों की सँख्या में खचाखच भरे हॉल में श्रद्धालु गण मंत्रमुग्ध होकर भागवत श्रवण में लीन रहे.
बिलासपुर , 01 सितम्बर , राधाष्टमी की पूर्व संध्या पर भटली नरेश के दर्शन लाभ के साथ श्रीधाम वृंदावन निवासी प्रख्यात कथाकार आचार्य विनयकांत त्रिपाठीजी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत श्रवण करने हेतु बिलासपुर के ललित अग्रवाल मंढोलीवाल परिवार की श्रीमती अनिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, सीमा सरावगी, हनी मयंक अग्रवाल, नानकराम अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रमेश सरावगी, दामोदर अग्रवाल के साथ भटली पहुँचे।

वहां आचार्य श्री विन्यकान्त जी ने 2022 में श्री झूलेलाल मंगलम की श्रीमद्भागवत व उनकी व्यवस्थाओं को याद करते हुए उसे एक स्वर्णिम पल बताया। उन्होंने ध्रुव प्रसंग, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म व राधाष्टमी पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। हजारों की सँख्या में खचाखच भरे हॉल में श्रद्धालु गण मंत्रमुग्ध होकर भागवत श्रवण में लीन रहे.

