
- संस्कृत विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु० कुसुम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लखनऊ, 01 सितम्बर , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज ,लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls PG College) में प्रबंधक सैयद नवेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रोफेसर हुमा ख्वाजा जी के संरक्षण में आज दिनांक 1 सितंबर 2025 को संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में वाड्मय तरंगिणी के अंतर्गत महाकवि कालिदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम सुमेर यादव पूर्व विभागाध्यक्ष ,संस्कृत विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ,लखनऊ ने महाकवि कालिदास के विषय में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया और सहअतिथि श्रीमती ममता यादव (राजकीय सर्वोदय कन्या वरिष्ठ विद्यालय द्वारिका ,नई दिल्ली प्राध्यापिका: हिंदी विभाग) ने सहभागिता की।
संस्कृत विभाग की अध्यक्षा डा नगमा सुल्तान के मार्गदर्शन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, गायन, समूह गान, पोस्टर-प्रतियोगिता , स्लोगन ,भाषण एवं श्लोक वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।संस्कृत विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु० कुसुम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
