

- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय व स्नानागार का भी जीर्णोद्धार करवाया। एवं संगत के सहयोग से बोर खनन भी करवाया गया।और भी कई उपलब्धियां उनकी एवं कमेटी की 3 वर्ष की कार्यकाल के दौरान रही।
भिलाई , 01 सितम्बर , गुरुद्वाराश्री गुरु अरजन देव जी हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र,भिलाई में दिनाँक 31/08/2025 रविवार को हाउसिंग बोर्ड भिलाई गुरुद्वारा साहिब में नई कमेटी का गठन अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। समाज की उपस्थित समूह साध संगत द्वारा सर्वसम्मति एवं आम सहमति से सरदार बलजीत सिंघ भोगल को संरक्षक के रूप में एवं सरदार जसवीर सिंघ सैनी को प्रधान (अध्यक्ष) की सेवा संभालने की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई।सौहार्दपूर्ण वातावरण में नई कमेटी के गठन से हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सिख समुदाय में अत्यंत ही उत्साह का माहौल रहा।
समाज के पुनः अध्यक्ष बनने पर सरदार जसवीर सिंघ सैनी ने हाउसिंग बोर्ड की संगत को इस सौहाद्रपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए समस्त संगत को बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की। कमेटी का गठन होते ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने सर्वत्र के भले की अरदास की गई और कमेटी को गुरबाणी की राह पर चलते हुए दरबार साहिब एवं आम संगत की सेवा करने की प्रेरणा लेने की बख्शीश मांगी गई। और गुरु ग्रंथ साहिब जी से आज्ञा लेकर अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंघ सैनी एवं संरक्षक सरदार बलजीत सिंघ भोगल जी को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड भिलाई की संगत ने अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंघ सैनी जी द्वारा अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर अमीर गरीब तबके के व्यक्ति के साथ समान व्यवहार एवं दृष्टिकोण रखा और सभी को सम्मान दिया। अपने मृदुभाषी स्वभाव से उन्होंने अधिक से अधिक सेवादारों को कमेटी से जोड़ा। और संगत और कमेटी के सहयोग से संगत को हो रही है असुविधाओं को दूर करने के लिए दरबार साहिब को सर्व सुविधा युक्त एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान कर नवनिर्माण करवाए। एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय व स्नानागार का भी जीर्णोद्धार करवाया। एवं संगत के सहयोग से बोर खनन भी करवाया गया।और भी कई उपलब्धियां उनकी एवं कमेटी की 3 वर्ष की कार्यकाल के दौरान रही।
नई कमेटी का गठन
कमेटी के संरक्षक बलजीत सिंघ भोगल ने गुरुद्वारा साहिब में नई कमेटी का गठन सौहाद्रपूर्ण और भाईचारे भरे वातावरण में सम्पन्न होने पर इस अवसर को पूरे सिख समुदाय के लिए गर्व और उत्साह का क्षण कहा। सरदार बलजीत सिंघ को संरक्षक और सरदार जसवीर सिंघ को प्रधान की सेवा की जिम्मेदारी मिलने से समुदाय में विश्वास और सहयोग की भावना की भावना मजबूत होने से इस सकारात्मक वातावरण में अपनी सिख विरासत को जीवित रखने हेतु आने वाली पीढ़ी को गुरुबाणी की शिक्षा देकर जनहित के कार्य भविष्य में कमेटी द्वारा लगातार किए जाएंगे।
आखिर क्यों इस छात्रा का video हो रहा viral
