बरेली , वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली में 12 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील का संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तिरंगा रैली का निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की संयोजिका डॉअनु महाजन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरभि श्रीवास्तव ने किया तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ. निशा वर्मा एवं डॉ. हिमशिखा यादव का सहयोग मिला। रैली के सफल आयोजन में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

रैली के दौरान छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित विभिन्न कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति नारों का उद्घोष कर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम ने छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर मनीष राव प्रोफेसर रंजू राठौर डॉ नरेंद्र बत्रा, डॉ नेहा गुप्ता, डॉ पंकज अग्रवाल, डॉ रिंकू कुमार, डॉ रविंद्र सिंह यादव, डॉ कमरान आलम खान एवं डॉ अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
