

- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ कार्यक्रम के तहत सुलेख प्रतियोगिता व “सृजनात्मक लेखन” विषय पर हिंदी कार्यशाला का हुआ आयोजन.
- कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक (राजभाषा) व सहायक आचार्य हिंदी विभाग बी.बी.ए.यू, डॉ.बलजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया.
,लखनऊ 18 सितम्बर , बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ ( Babasaheb Bhimrao Ambedkar University lucknow ) के हिंदी प्रकोष्ठ, द्वारा ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य पर ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के निमित्त “सृजनात्मक लेखन” विषय पर हिंदी कार्यशाला व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन,18 सितम्बर,2025 को अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार कक्ष,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ ( Babasaheb Bhimrao Ambedkar University lucknow ) परिसर में किया गया। सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे किया गया!कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में के.बी.एल श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

निबंध प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने सहभाग किया! वहीं ‘सृजनात्मक लेखन’ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन अपराह्न 3 बजे हुआ! कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज (पुलिस उप महानिरीक्षक,लखनऊ व अपर महासचिव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड,लखनऊ)उपस्थित रहे! सभागार में कुल 82 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई .
कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक (राजभाषा) व सहायक आचार्य हिंदी विभाग बी.बी.ए.यू, डॉ.बलजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया.
trending video
