

- वर्मा जी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ और मस्त रहने के लिए स्वच्छता अति आवश्यक है.
बिलासपुर , 18 सितम्बर , संकुल केन्द्र सेमरताल विकास खंड बिल्हा के समर्पित शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने आज विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के सुअवसर पर चदैनी गोंदा सभागार के खिड़की दरवाजा,व बरामदे का झाड़ू पोंछा लगाया एवं विद्यार्थियों को हाथ धोने का तरीका बतलाये।
वर्मा जी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ और मस्त रहने के लिए स्वच्छता अति आवश्यक है बीमारी का मुख्य कारण स्वच्छ वातावरण न रखना ही एक कारण है हमें अपने घर के आसपास , बाजार हाट, नल,तालाब आदि का साफ सफाई नियमित करते रहना चाहिए ।
यह भी पढ़ें : Bilaspur School News : बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हुई गणित क्विज़ प्रतियोगिता, किये गए पुरस्कृत
आज भी कई बुजुर्ग नदी तालाब पचरी घाट के मंदिर केआस पास सफाई करते देख सकते हैं। ऐसे ही हम सबकी भी जिम्मेदारी है बनती है। आजकल चलते फिरते हम केला,गुटका,पन्नी आदि रास्ते में ही फेक देते हैं।हमे ऐसा नहीं करना चाहिए इससे दुर्घटना भी हो सकती है और प्रदुषण भी फैलती है जिससे बीमारी हो सकती है।

इसीलिए सरकार ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है ताकि सब जागरूक हो और सुन्दर और स्वच्छ भारत का निर्माण हो। वर्मा जी ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता समय आने पर सब काम स्वयं करना चाहिए चाहे कोई भी पद में हो कितनो पढ़े लिखे बड़े लोग हो नेक काम करने से कोई बुराई नहीं है। कुछ लोग खिल्ली भी उड़ाते हैं ऐसे लोग की कमी नहीं है।इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हमे अपने नेक काम करते रहना है लोगों को जागरूक करना है।
video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/xAcCwJVzplc?feature=share
