एक उत्कृष्ट उमावि की पर्यावरण को लेकर अनूठी पहल, शिक्षक ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल का लिया संकल्प

आगर-मालवा . पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं क्योंकि पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है। आक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। वृक्ष के बगैर मानव जीवन का संसार में कोई अस्तित्व नहीं है। ऑक्सीजन की आवश्यक्ता हम कोरोना की दूसरी लहर में देख ही चुके हैं प्रदेश के मूख्यमंत्री ने अंकुर योजना चालू की है, इसके अंतर्गत नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की गई है।
आगर मालवा शासकीय उत्कृष्ट उमावि के पर्यावरण प्रेमियों ने भी उनका अनुसरण करते हुए एक अनूठी पहल की है, संस्था के शिक्षक नारायण सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधे का रोपण किया ओर यह संकल्प लिया गया इस पौधे की में पूरी तरह से देखरेख करूंगा। शिक्षक चौहान के साथ ही अब संस्था के सदस्यो द्वारा इस अनूठी पहल में सहभागिता कर प्रकृति का श्रृंगार करेगे। चौहान ने कहा कि खुशी के अवसर पर हमें बच्चों के जन्म दिन, विवाह, त्यौहार या अन्य खुशी के अवसर पर पेड़ लगाने चाहिए और अपने पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। पेड़-पौधे आदिकाल से मनुष्य जीवन व भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ चुका है। आज वातावरण इतना प्रदूषित होता जा रहा है कि आने वाले समय में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। वायुमण्डल को स्वच्छ व संतुलित रखने में वृक्षों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में पेड़ लगाना हम सभी का फर्ज है, जिससे प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके।
