
- छात्र संस्कृत में परिचय करना, संस्कृत में छोटे- छोटे वाक्य बनाना, गीत, वस्तु- परिचय, संख्या, श्लोक इत्यादि सीखेंगे।
कानपुर, 18 सितम्बर , गृहे-गृहे संस्कृत कार्ययोजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक संस्कृत भाषा को पहुंचाने का पुनीत कार्य संस्कृत प्रशिक्षकों को सहायता से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान कर रहा है।
इस योजना के तहत कानपुर में संस्कृत शिविर का उद्घाटन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नसड़ा के प्रधानाचार्य श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका मुदिता शुक्ला, एवं फरहीन सिद्धिकी ने माल्यार्पण किया। शिविर में प्रशिक्षिका प्रांजल अभिनय, गीत और खेलकूद के माध्यम से बच्चों को संस्कृत भाषा सीखाने का कार्य रही है जिसमें छात्र संस्कृत में परिचय करना, संस्कृत में छोटे- छोटे वाक्य बनाना, गीत, वस्तु- परिचय, संख्या, श्लोक इत्यादि सीखेंगे।
इस योजना के प्रमुख निदेशक विनयश्रीवास्तव , प्रशासनिक अधिकारी जगदानंद झा , योजनाप्रमुख भगवानसिंह चौहान , प्रशिक्षण प्रमुख सुधिष्ठ मिश्र , समन्वयक धीरज मैठाणी , अनिल गौतम , परिकल्पक दिव्य रंजन एवं राधा शर्मा हैं ।
trending video
