लखनऊ। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज, लखनऊ में ( Vidyant Hindu PG College) “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाविद्यालय ( Vidyant Hindu PG College) की प्राचार्य प्रो. धर्म कौर के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. राजकमल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नशे के भयंकर दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शरीर और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। डॉ. गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। यह संकल्प “नशा मुक्त युवा—विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

प्राचार्य प्रो. धर्म कौर ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। अगर युवा नशे से मुक्त रहेंगे तो वे देश के विकास में सक्रिय योगदान दे सकेंगे। महाविद्यालय ( Vidyant Hindu PG College ) नियमित रूप से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ताकि छात्र-छात्राएं नशे की कुरीति से दूर रहें और एक स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण में भागीदार बनें। इस अवसर पर महाविद्यालय ( Vidyant Hindu PG College ) के शिक्षक प्रो. राजीव शुक्ल, प्रो. एस के त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. हिमांशु, डॉ. गीतेश गुप्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकमल गुप्ता ने किया।
यह भी पढ़ें –
