
- बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड से संगठन ने हरी सिंह ढिल्लो को संगठन का समर्थन प्रदान करने की घोषणा.
लखनऊ /आगरा , 13 नवम्बर , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने आगामी विधान परिषद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र आगरा से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भोज कुमार शर्मा को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस आशय की जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
संगठन प्रवक्ता त्रिपाठी ने बताया कि इस से पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को वाराणसी शिक्षक शिक्षक खंड से संगठन का अधिकृत प्रत्याशी एवं बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड से संगठन ने हरी सिंह ढिल्लो को संगठन का समर्थन प्रदान करने की घोषणा कर दिया है। अन्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए शीघ्र ही संबं न्धित क्षेत्रों के पार्लिया मेंट्री बोर्ड की बैठक कर प्रत्याशी घोषित किये जायेंगे।
