लखनऊ . NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में धीरेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष अटेवा लखनऊ के सहयोग से सदस्यता सहयोग एवं जन जागरण गोष्ठी के तहत बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज लखनऊ, राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज लखनऊ, कुम्हरावा इंटर कॉलेज लखनऊ, राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी, अशोक विद्या मंदिर बाराबंकी, ब्लाक निंदूरा एवं ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों से से मुलाकात की . और अटेवा उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित 25 सितंबर विशाल रैली कार्यक्रम में भाग लेने एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अपना सहयोग देने के लिए अपील की गई।

इस अवसर पर लोगों ने कार्यक्रमों एवं चुनाव में सहयोग देने के लिए संकल्प लिया।यह जानकारी सुनील कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष अटेवा लखनऊ ने दी है .

