लखनऊ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ (BBAU Lucknow ) में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में अभियंता दिवस के अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में UIET के निदेशक प्रो. शिशिर कुमार एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मानवेन्द्र सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. पदम जी ओमर, डॉ. अर्जुन प्रसाद सहित विभाग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समारोह में अभियंताओं की भूमिका को राष्ट्र के विकास की आधारशिला बताते हुए राष्ट्र निर्माण, तकनीकी नवाचार, सतत विकास एवं सामाजिक उत्थान में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभियंता केवल तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने वाले विशेषज्ञ नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें सृजनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार के माध्यम से समाधान में परिवर्तित करने वाले राष्ट्र-निर्माता हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवा अभियंताओं को अपने तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा नवाचार एवं सतत विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग देश को प्रगतिशील, आत्मनिर्भर एवं सतत विकास की ओर ले जाने में करें।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के भीतर अभियांत्रिकी के प्रति गौरव, उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक प्रबल किया। समारोह का समापन अभियंताओं के योगदान के प्रति सम्मान एवं भविष्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संकल्प के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें
