

- छात्राओं ने न केवल प्रधानाचार्य के रूप में बल्कि शिक्षक व कक्षा अध्यापक के रूप में बहुत ही जिम्मेदारी और संवेदनशील तरीके से शिक्षण कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई.
- कक्षाओं में पूरी तरह से अनुशासन का माहौल दिखा. विद्यार्थी भी अपने नए “शिक्षक” को देख कर काफी खुश दिखे.
- प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने जायजा भी लिया .
लखनऊ 10 अक्टूबर , मिशन शक्ति 5.0 के तहत श्याम सुंदर जमुनादीनं इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow) News, में आज एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना है. इस अवसर पर मेधावी छात्रा ने एक दिन के लिए प्राचार्य का कार्यभार संभाला. उन्होंने प्राचार्य का चार्ज लेते हुए कार्यालय का संचालन किया और विद्यार्थियों से पढाई से जुडी जानकारे ली . इन मेधावी छात्राओं में कक्षा 11 की मदीहा निजाम , कक्षा 12 की छात्रा प्रिया सिंह , आयुषी यादव , सिमरन रावत और आर्या वाजपेयी आदि शामिल रही . इनके सम्मान में तालियाँ भी बजाई गई.
श्याम सुंदर जमुनादीनं इंटर कॉलेज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow) में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं ने आज शिक्षक और प्राचार्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई . विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में वरिष्ठ छात्रा को प्रधानाचार्य की कुर्सी पर सम्मानपूर्वक बिठाया गया . वरिष्ठ छात्रा ने विद्यालय के संचालन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और शैक्षिक कार्यों के लिए सुझाव लिए और दिए .

इसके साथ ही कक्षा 12 की मेधावी छात्राओं ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य किया . छात्राओं ने गणित, अंग्रेजी , कला , विज्ञान सहित कई विषयों को बड़े ही रुचिकर तरीके से पढ़ाया और छोटे बच्चों की कक्षाओं में भी उन्हें खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की . आज विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) का माहौल काफी बदला बदला हुआ था, जब छात्राओं ने न केवल प्रधानाचार्य के रूप में बल्कि शिक्षक व कक्षा अध्यापक के रूप में बहुत ही जिम्मेदारी और संवेदनशील तरीके से शिक्षण कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई. कक्षाओं में पूरी तरह से अनुशासन का माहौल दिखा और विद्यार्थी भी अपने नए “शिक्षक” को देख कर काफी खुश दिखे . विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने जायजा भी लिया .

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण अभियान को आगे बढाते हुए मिशन 5 शुरू किया है. इसमें विभिन्न वर्ग की छात्राओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है कभी ताकि वे खुद को आत्मनिर्भर , सक्षम और समर्थवान मानते हुए अपनी जिम्मेदारी का भली प्रकार से देश, राष्ट्रीय हित औरसमाज हित में निर्वहन कर सकें .

विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने इस अवसर पर सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत और संवेदनशील नागरिक के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यालय में आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली छात्राओं को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया . इस अवसर पर विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) के शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे.
