
- राजधानी लखनऊ में अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल की उपस्थिति में और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।
लखनऊ, 11 अक्तूबर । मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर किए गए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल की उपस्थिति में और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप ( Aam Aadmi Party lucknow ) कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर इको गार्डन भेज दिया। इस मौके पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर किया गया हमला बीजेपी की नफरत की राजनीति का नतीजा है।
आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party lucknow ) की ओर से विनय पटेल ने मांग की कि आरोपी शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली ट्रोल आर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने इस घटना को सिर्फ मुख्य न्यायाधीश पर हमला नहीं, बल्कि भारत के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला बताया है।
इस मौक़े पर लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर एक दलित के बेटे का बैठना नफरती तंत्र को बर्दाश्त नहीं हो रहा है.यह जघन्य कृत्य निंदनीय है .
ये नेता रहे उपस्थित
इस दौरान अयोध्या प्रांत महासचिव अतुल सिंह, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बी एन खरे, अंकित परिहार, ललित वाल्मीकि,मनोज मिश्रा, रानी कुमारी,अभिषेक सिंह, ज्ञान सिंह, अनित रावत, अंशुल यादव, पीके बाजपेई, पवन वर्मा सहित तमाम साथी मौजूद रहे।
