गोंडा, 05 अगस्त। श्रीलाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज ( Shri Lal Bahadur Shastri Degree College, Gonda) के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. संजय पांडे के मार्गदर्शन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान संकाय के गणित , जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान ,भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, बीबीए, बीसीए एवं कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं हेतु किया गया l उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों तथा उनके अध्ययन विषयों से परिचित कराना था।

Shri Lal Bahadur Shastri Degree College, Gonda : कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष प्रो संजय पांडे, प्रो.अरविंद कुमार शर्मा, डॉ रेखा शर्मा, डॉ संतोष श्रीवास्तव, डॉ पुष्यमित्र मिश्रा, डॉ शैलजा सिंह, डॉ अभय द्विवेदी ,डॉ घनश्याम द्विवेदी एवं सभी विभागों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने-अपने विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा एवं रोजगार की संभावनाओं तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए महाविद्यालय ( Shri Lal Bahadur Shastri Degree College, Gonda ) की अनुशासन व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं से परिचित कराया तथा उन्हें नियमित अध्ययन, अनुसंधान एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया । नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी प्रो. जयशंकर तिवारी , मीडिया प्रभारी श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा ने दी है .
Trending Video
