लखनऊ , 05 अगस्त , पांडेय गुट ने आज लगभग एक दर्जन विद्यालय का सघन दौरा कर सात को शिक्षा भवन पर आयोजित धरने हेतु शिक्षक शिक्षिकाओ का आह्वान किया . इनमें प्रमुख विद्यालय विद्या मंदिर , सरस्वती कन्या इ का, सहाय सिंह बालिका इ कॉलेज,बिशुन नारायण, भारतीय बालिका, नेशनल इ कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन इ कॉलेज सहित एक दर्जन विद्यालय का दौरा कर शिक्षक शिक्षिकाओं का सात अगस्त को शिक्षा भवन पर प्रस्तावित धरने में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया .

दौरा करने वाले प्रमुख शिक्ष क नेताओं में भगवान शंकर त्रिवेदी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, आशीष सिंह, नंद कुमार मिश्र, हरिश्चन्द्र सिंह, मिथिलेश कुमार पांडेय, नवल अवस्थी, सुरेंद्र पाल, प्रेमचंद दौरे मे साथ रहे।

