

लखनऊ , 28 मई ,campus samachar.com, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow, ) में 27 मई 25 को लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्या बाई होल्कर के जीवन और कार्यों को याद करना और उनके आदर्शों को युवाओं के सामने प्रस्तुत करना था।
मुख्य वक्ता के रूप मे आमंत्रित इतिहास विभाग की प्रभारी प्रो. प्रियंका शर्मा ने अपने उद्बोधन मे स्त्रियों के उत्थान मे उनके योगदान के विषय मे बताया। इतिहास विभाग से ही प्रो प्रीती वाजप्ये ने उनके व्यक्तित्व के विषय मे अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ताओ ने भी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन और कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं मे डॉ निशि मिश्रा ने उनके न्यायप्रिय शासन, डॉ साधना यादव ने सामाजिक सुधारों और डॉ पूनम पाण्डेय ने कला और संस्कृति के प्रति उनके प्रेम को उजागर किया।डॉ किरन लता वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो सुरंगमा यादव ने किया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको ने भी उपस्थित हो कर छात्राओ का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की तथा अहिल्या बाई होल्कर के समग्र जीवन और कार्यो का ज्ञान प्राप्त किया।
