
- महाविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त योग्य शिक्षक कार्यरत है एवं अधिकांश शिक्षक शोध पर्यवेक्षक के रूप में शोधार्थियों को शोध कार्य भी करा रहें हैं।
लखनऊ , 27 मई .campussamachar.com, पं0 दीन दयाल उपाध्याय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में स्नातकोत्तर सत्र 2025-26 का ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की तिथि दिनांक 27.05.2025 से शुरू है और अंतिम तिथि 30.06.2025 है। इस महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में एन0एस0एस0 की 200 छात्राओं की 02 इकाई पहले से ही संचालित है एवं सत्र 2024-25 से एन0सी0सी0 की 55 छात्राओं की एक यूनिट की शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त योग्य शिक्षक कार्यरत है एवं अधिकांश शिक्षक शोध पर्यवेक्षक के रूप में शोधार्थियों को शोध कार्य भी करा रहें हैं।
महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow, ) में उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का अध्ययन केन्द्र भी संचालित है जहॉ स्नातक/स्नातकोत्तर के अधिकांश पाठ्यक्रमों में दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत प्रवेष भी होता है।
महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम/विषय/सीटो का विवरण
1. एम0एस-सी0 – (रसायन विज्ञान 30)
2. एम0ए0 – (अंग्रेजी-50, अर्थशास्त्र-60, समाजशास्त्र-60, इतिहास-60 एवं गृह विज्ञान-20)
कक्षावार शुल्क का विवरण
1. एम0ए0 गृह विज्ञान प्रथम वर्ष – 6107
2. एम0ए0 समाजशास्त्र प्रथम वर्ष – 5767
3. एम0ए0 अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष – 5767
4. एम0ए0 इतिहास प्रथम वर्ष – 5767
5. एम0ए0 अंग्रेजी प्रथम वर्ष – 5767
6. एम0एस-सी0 रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष – 8107
नोट- प्रवेश तिथि और मेरिट की सूचना दिनांक 01-07-2025 को दी जाएगी।
