
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ से जिला संगठन से दो चरणों की वार्ता के पश्चात संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD office lucknow) के लिखित अनुरोध पर दिनांक 09 फरवरी, 2023 को शिक्षा भवन में प्रस्तावित धरना/प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आज संगठन के प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता एवं संरक्षक डा0 आर0पी0 मिश्र (Dr. R. P. Mishra pradeshiy mantri and Provincial Spokesperson, madhyamik shikshak sangh uttar pradesh lucknow) की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला संगठन के पदाधिकारियों की जिला संगठन के कार्यालय – ‘‘उदयाचल‘‘ क्वीस कालेज में सम्पन्न आपात बैठक में लिया गया।
campussamachar.com : जिला संगठन द्वारा प्रेषित किए गए ज्ञापन की मागों पर शिक्षाधिकारियों से दि0 06 फरवरी, 2023 एवं दिनांक 07 फरवरी, 2023 को दो चरणों में वार्ता हुई। वार्ता में संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेन्द्र कुमार तिवारी, उप-शिक्षा निदेशक डा0 ओम प्रकाश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार तथा जिला संगठन की ओर से प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिला मंत्री महेश चन्द्र, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक डा0 मीता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आलोक पाठक एवं संयुक्त मंत्री सुमित अजाॅय दास सम्मिलित थे।

जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि वार्ता में शिक्षाधिकारियों ने एन0पी0एस0 शिक्षकों के खातों को अपडेट किए जाने तथा जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अवशेष के भुगतान के सम्बद्व में समयबद्व प्रभावी कार्यवाही कराये जाने हेतु आश्वस्त किया। इसी के साथ 31 मार्च, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के उनकी सेवानिवृत्ति तिथि 31 मार्च, 2023 के पूर्व पेन्शन एवं जी0पी0एफ0 की स्वीकृति, शिक्षा भवन के कार्यालयो, में लम्बित चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान वेतन निर्धारण आदि प्रकरणों के समयबद्व निस्तारण के लिए भी आश्वस्त किया गया। सयुक्त षिक्षा निदेशक ने बोर्ड परीक्षाओं के बाद समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जिला संगठन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने के निर्णय से अवगत कराया।
