
लखनऊ . दिनांक 27 जनवरी 2023से 02 फरवरी 2023 तक खुन -खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना (nss camp) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गयाl इस दौरान शिविर में छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईl छात्राओं हेतु शिविर में प्रतिदिन योग की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने योगाभ्यास किया, शिविर में छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मलिन बस्ती में जाकर साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा तनाव प्रबंधन,सड़क सुरक्षा तथा प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए गए तथा छात्राओं को जागरूक किया गया, छात्राओं ने इन विषयों पर जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक भी किया ।
आज दिनांक 02/02/ 2023 को शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में नागरिक सुरक्षा लखनऊ के उप नियंत्रक मनोज वर्मा एवं ऋषि कुमार उपस्थित रहे जिन्होंने छात्राओं को आपदा के समय स्वयं की एवं अन्य ग्रसित लोगों की सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से छात्राओं को आपदा प्रबंधन का अभ्यास कराया छात्राओं के द्वारा कैंप के दौरान निर्मित कला एवं शिल्प सामग्री का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में उत्कृष्ट योगदान करने वाली छात्राओं को शिविर के अंतिम दिन पुरस्कृत भी किया गया l संपूर्ण शिविर का आयोजन प्राचार्या अंशु केडिया जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका सिंह राठौर एवं सुनीता यादव द्वारा किया गया।
