
- कुलपति प्रो. चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University,) को यह सम्मान उनके समर्पण, संकल्पशक्ति और निरंतर प्रयास तथा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन एवं नियोजन के लिए प्रदान किया गया है।
बिलासपुर, 05 जून, 2025, campussamachar.com, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) को एशियन काउंसिल फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च (यूनाइटेड किंग्डम ग्लोबल एक्रेडेटेशन, यूके) द्वारा नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर चक्रवाल को यह पुरस्कार उनके शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है।
सम्मानित होने पर बोलते हुए कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने कहा कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नैक से ए++ मान्यता के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न रैंकिंग में अपना परचम लहराया है जो इसकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह प्रतिष्ठित पहचान विश्वविद्यालय को भारत के प्रमुख राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों में शामिल करती है। विश्वविद्यालय द्वारा शोध, अनुसंधान, पेटेंट, नवाचार और प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशन में किए गए उत्कृष्ट प्रयास उसकी विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी भी है।
देखें VIDEO
कुलपति प्रो. चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University,) को यह सम्मान उनके समर्पण, संकल्पशक्ति और निरंतर प्रयास तथा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन एवं नियोजन के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को संपूर्ण स्वरूप में क्रियान्वित करने पर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय इस हेतु अपने गुरुत्तर दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पित भाव से निर्वहन कर रहा है।
