जबलपुर – जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय जबलपुर द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय उद्योग भवन कटंगा जबलपुर में 26 अगस्त को किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेने हेतु सहमति प्रदान की है।
मेले में सम्मिलित होने हेतु योग्यता दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक तथा आईटीआई एवं डिप्लोमा योग्यता वाले तथा 18 से 30 वर्ष आयु वाले आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। आवेदक प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय उद्योग भवन कटंगा जबलपुर में अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण-पत्रों सहित उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। उप संचालक रोजगार ने कहा है कि रोजगार मेले में कोरोना प्रोटोकॉल, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
