- ‘सेवा से संकल्प और संकल्प से समाज निर्माण’ का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- भाषण में 30 और चित्रकला में 42 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
बिल्हा। सेवा और संकल्प अभियान के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिल्हा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी मौलिक सोच, ओजस्वी विचारों एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में 42 तथा भाषण प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सल मुक्त भारत, सपनों का भारत, विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विद्यार्थियों के ओजस्वी भाषण एवं आकर्षक चित्रों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं पालकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा, सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। विद्यार्थी केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि देशहित, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कलेश्वर साहू का विशेष सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में उपलब्धि दर्ज कराने वाले कलेश्वर साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अनुराधा सूर्यवंशी, रागिनी मित्रा, रूपाली श्रीवास, अमितेश तिवारी, रिमझिम ठाकुर, दिव्या पटेल, अनीश ठाकुर, अदवित पाण्डेय, महिमा पाण्डेय एवं संस्कार द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने छोड़ी अमिट छाप
चित्रकला प्रतियोगिता में नव्या अग्रवाल, निधि साहू, शिवानी कुर्रे, मानवी भोंसले, जिज्ञासा कैवर्त, नमिता कौशिक, मोहन करियारे, आकांक्षा श्रीवास, भूमि वर्मा, आकाश यादव, श्रद्धा सेन, इनाया बानो, गोपाल साहू, खुशी यादव, माही रात्रे, ऐश्वर्या लक्ष्मी यादव, प्रियांशी कुर्रे, लितीका नेताम, माया बाटवे एवं समृद्धि मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सफल आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. विश्वनाथ कश्यप (प्राचार्य, सेजेस तिफरा), जसपाल सिंह (प्राचार्य, डीपीएस बिल्हा) एवं सुनील पांडेय (संकुल समन्वयक, तिफरा) द्वारा किया गया। मंच संचालन जय कौशिक ने प्रभावपूर्ण ढंग से किया। निर्णायक मंडल में केशव वर्मा, रजनी गंधा बेहार, डॉ. रश्मि द्विवेदी, रितु यादव, डेनिस विस्ले, अर्चना एवं सविता त्रिवेदी शामिल रहे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला पंचायत सभापति डॉ. गोविंद यादव, राजेन्द्र साहू, इंद्रजीत क्षत्री, कोमल ठाकुर, उमाशंकर कश्यप, बीईओ भूपेंद्र कौशिक, एबीओ मुकेश अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, सुनीता ध्रुव, यूआरसी वासुदेव पाण्डेय, देवी चन्द्राकार, सीएसी केशव वर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, योगेश पांडे, तृप्ति एल्फ्रेंड, शैलेंद्र सिंह, शशिकांत पटनवार, कलेश्वर साहू, वीरेन्द्र यादव, आशीष गुप्ता, राजेश पांडे, मनोज सिंह तक्षशिला, ज्योति तिवारी ज्ञानदीप एवं अतिकांत राही सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने दिया सेवा और संकल्प का संदेश
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा भावना, सकारात्मक सोच, रचनात्मकता, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन के सफल समापन पर उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें
