

- पोस्टर प्रतियोगिता का थीम Chemistry in Everyday Life था, जिसमें बच्चों ने अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए बहुत ही सुंदर और उत्कृष्ठ पोस्टर बनाए ।
- इस प्रतियोगिता में दीपाली कश्यप ने प्रथम, सिमोन शर्मा ने द्वितीय, और सोमिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार आस्था और अमृता सिंह को दिया गया ।
लखनऊ, 12 नवम्बर , बीएसएनवी पीजी कॉलेज लखनऊ ( Bsnv PG college lucknow ) के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा विज्ञान के छात्रों के लिए क्विज, रंगोली, पोस्टर एवं पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिताएं कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में बी.एस.सी.और एम.एस.सी. मिलाकर कुल 78 छात्रों ने बहुत ही उत्साहित होकर प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता का थीम Chemistry in Everyday Life था, जिसमें बच्चों ने अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए बहुत ही सुंदर और उत्कृष्ठ पोस्टर बनाए । इस प्रतियोगिता में दीपाली कश्यप ने प्रथम, सिमोन शर्मा ने द्वितीय, और सोमिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार आस्था और अमृता सिंह को दिया गया ।
यह भी पढ़ें : PYSSUM Lucknow News : आनंद उत्सव – स्पोर्ट्स मेला में दिव्यांगजनों ने दिखाई अपनी असाधारण प्रतिभा
रंगोली प्रतियोगिता पर विद्यार्थियों ने अलग-अलग रंगों के माध्यम से बहुत ही सुंदर रंगोली बनाया । इस प्रतियोगिता में आस्था और भूमिका ने प्रथम अमृता सिंह और अंशी मिश्रा ने द्वितीय और श्रद्धा और कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार पलक प्रसाद को दिया गया ।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्विज प्रतियोगिता था, जिसमें करीब 38 छात्रों ने प्रतिभाग किया । आने वाली यूनिवर्सिटी की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए एमसीक्यू क्वेश्चन क्विज के रूप में तैयार किया गया था । इस प्रतियोगिता में दिव्यांश तिवारी ने प्रथम, भूमिका पाल ने द्वितीय और सोमिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार यश राज दिवाकर और भूमिका गुप्ता को दिया गया ।

पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी वाकपटुता से सबको मंत्रमुंग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एकता सिंह, द्वितीय पुरस्कार अर्पिता चौरसिया और तृतीय पुरस्कार भूमिका गुप्ता ने प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता का सांत्वना पुरस्कार अपर्णा वाजपेयी, मिथिलेश कुमार और सोमिल यादव को मिला ।

पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र के नेतृत्व में विभाग के विभागध्यक्ष प्रोफेसर एन. के. अवस्थी जी ने किया । कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं को जज करने के लिए जज के रूप में प्रोफेसर एन. के. अवस्थी, प्रोफेसर डी.के.गुप्ता, प्रोफेसर जी. के. मिश्रा, डॉ विजय शंकर, डॉ ललित प्रकाश गुप्ता, डॉ अभिषेक उपाध्याय और डॉ रीना परिहार ने अपना योगदान दिया । पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन का नेतृत्व डॉ ललित प्रकाश गुप्ता और डॉ अभिषेक उपाध्याय ने किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र, महाविद्यालय के प्रोफेसर डी.के.श्रीवास्तव, प्रोफेसर डी.के.गुप्ता, प्रोफेसर जी.के.मिश्रा, डॉ विजय शंकर, डॉ राजेश राम, डॉ ललित प्रकाश गुप्ता और डॉ रीना परिहार ने विजयी बच्चों को मेडल सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया । प्राचार्य जी ने बच्चों को और भी इसी तरह आगे होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
