

- इस कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय इंटीग्रल विश्वविद्यालय, टाई फॉर वॉक के करीब 60 छात्रों ने और पायसम के डी. एड. के स्टूडेंट्स ने इस कार्यक्रम को वॉलनटियर किया।
लखनऊ, 12 नवम्बर , लखनऊ स्थित संगठन पायसम की एक पहल बहुत सारे प्रशंसकों के के साथ के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आगाज हुआ। पायसम, ऑटिज्म, मानसिक मंदता, सेरेब्रल पाल्सी और डाउन सिंड्रोम के क्षेत्रों में विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए 20 वर्ष से निरन्तर कार्य कर रहा है, और अपना स्थापना दिवस मना रहा है, PYSSUM हर साल आनंद उत्सव का आयोजन करके लखनऊ और कानपुर के सभी विशेष स्कूलों को आमंत्रित करता है।
आनंद उत्सव 2025 में स्पेशल ओलम्पिक पर आधारित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उत्सव में लखनऊ के 14 स्कूलों पायसम चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, आशा आवा, टच स्पेशल केयर, नवदीप विशिष्ट विद्यालय, आई सपोर्ट फाउंडेशन, रेनबो, समृद्धि लर्निंग, आशा ज्योति, स्टडी हॉल, चेतना संस्थान, सोनल डे केयर और सक्षम स्पेशल स्कूल, सीमा सेवा संस्थान और वेदांत माइंड स्कूल ने भाग लिया तथा बौद्धिक रूप से अक्षम जनों ने अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

इन खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने 100 मीटर रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर वॉक, 50 मीटर वॉक, रनिंग लॉन्ग जम्प, स्टैंडिंग लॉन्ग जम्प, सॉफ्ट बाल थ्रो, शॉट पुट, 400 मीटर रिले रेस, तथा बाउची के खेल में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया इन दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया कि यदि इन्हे भी पर्याप्त अवसर मिले तो ये भी किसी से कम नहीं हैं। मुख्य अतिथि के रूप में योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ़ इंडिया के आश्रम से आए स्वामी धैर्यानन्द जी तथा अति विशिष्ट अतिथि स्वामी वासुदेवानन्द जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान डॉ पुनीता माणिक, विजय प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे । विभिन्न आयु समूहों के 250 से अधिक विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों / बच्चों ने भाग लिया इस दौरान नशा मुक्त भारत के भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए,
परम् पूज्य स्वामी जी ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया और अपना आशीर्वाद प्रदान किया | इस कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय इंटीग्रल विश्वविद्यालय, टाई फॉर वॉक के करीब 60 छात्रों ने और पायसम के डी. एड. के स्टूडेंट्स ने इस कार्यक्रम को वॉलनटियर किया। इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, दिनांक 10 नवंबर सभी प्रतिभागियों का एबिल्टी टेस्ट हुआ दिनांक 11 नवंबर 2025 को प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता हुई, कार्यक्रम के अंतिम दिन पायसम के समावेशी शिक्षा के तथा स्कूल के अन्य छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई, इसी दिन सभी विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर परमहंस योगानंद रनिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता की ट्रॉफी की विजेता नवदीप विशिष्ट विद्यालय को प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान रेनबो स्कूल से श्याम भारती, दोस्ती से एजाज अख्तर, आशा आवा से राहुल, नवदीप से कविता, पूजा,मोनिका, चेतना से दीपशिखा, सोनल से धीरेन्द्र, समृद्धि से आंचल गुप्ता, टच से संगीता मिश्रा, आशा ज्योति से मास्टर साहब, वेदांत माइंड से पारुल प्रिया जैन, पायसम से रजनी शुक्ला, अजीत सिंह, डिम्पल श्रीवास्तव, सविता शुक्ला, किरण बाजपेई, उपासना मिश्रा, अजीत कुमार, दिव्यांशी सिंह, स्मिता वर्मा, रिंकी शुक्ला, अनित सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समन्वयक की भूमिका के रूप मे डायरेक्टर शिक्षण एवं प्रशिक्षण श्रीमती अंजू मिश्रा उपस्थित थी, कार्यक्रम की समस्त जानकारी विकास त्रिवेदी ने प्रदान की। धन्यवाद ज्ञापन पायसम के चेयरमैन डॉ. नवल चन्द्र पंत किया ।
