बिलासपुर, 02 अप्रेल सेजस मल्टीपरपज स्कूल दयाल बंद बिलासपुर से उच्च श्रेणी शिक्षक श्री राकेश कुमार सिसोदिया सर को अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण होने से सेवा निवृत्त होने पर दिनांक 01/04/26 को शालेय परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें संस्था की प्राचार्या डॉ. चंदना पाल मेडम ने श्री फल व शाल देकर स्वागत किया गया वही श्री मृगेंद्र शर्मा ने तिलक कुमकुम लगाकर माल्यार्पण से अभिनंदन किया.

इसी क्रम में महेन्द्र आनंद, पी. के. सोनार, सुधीर मुलकरवार कुल मित्र, ललित चौहान ,वीरेन्द्र यादव , नामदेव , अशोक नागपुरे ,शैलेन्द्र पांडेय ग्रेड -02 ,और कार्यालयीन स्टाफ के लोगो ने गुलदस्ते व उपहार देकर सम्मानित किया गया/इस अवसर प्रधान पाठक राजेन्द्र साहू ने सिसोदिया के जीवन वृत्त एवं शैक्षणिक संस्थानों में जहां जहां पदस्थ थे. पूरे सेवा काल की विस्तृत जानकारी दिया गया.

उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर सारगर्भित उद्धबोधन प्राचार्य डॉ पाल मेडम ने कहा की स्वतंत्र व उन्मुक्त जीवन मिला है बेहतर तरीके से खुलकर जीवन जिएं हमारी मंगलकामनाएं है कि सुखद व समृद्धि शाली जीवन जिएं . वीरेन्द्र यादव ने रोचक बातें एवं व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया सिसोदिया के साथ निभाये हुए समय का..

कार्यक्रम का संचालन ए. फ. हाश्मी सर ने किया और आभार प्रकट श्रीमती सविता शुक्ला ने किया अंत में कार्यक्रम आयोजित किए गए शानदार विदाई पर अभिनन्दित हुए राकेश कुमार सिसोदिया ने सभी शिक्षक साथियों एवं स्टाफ के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया और कृतज्ञता व्यक्त किए . इस अवसर पर स्नेह भोज का सामूहिक रूप से सभी ने आनंद लिया.
