

- प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन० श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही राष्ट्र का नवनिर्माण संभव है।
बहराईच, 16 सिंतबर 2025, माँ गायत्री चेतना केंद्र परिसर(गायत्री पुरम) में आज शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ज्योति कलश यात्रा आगमन पर भव्य पूजन अर्चन कर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों से जन जन को जोड़ने का सामुहिक संकल्प लिया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ज्योति कलश यात्रा के गायत्री चेतना परिसर में पहुचने पर गायत्री परिजन एवं मैदानी बाबा आश्रम (गायत्री चेतना केंद्र)से जुड़े प्रबंधन पदाधिकारीयों एवं गायत्री परिजनों ने वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन कर गायत्री परिवार प्रवर्तक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के सामाजिक व धार्मिक विषयो से जुड़े विचारो को जोड़ने का संकल्प लिया।मंदिर परिसर में ही आयोजित गोश्ठी में ही युग निर्माण संकल्प विषयक पर चर्चा करते हुए प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन० श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही राष्ट्र का नवनिर्माण संभव है।उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक व धार्मिक विषयो से जन जन को जोड़कर प्रभावी कार्यक्रम सतत रूप से चलाया जाए तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर राधेश्याम ने किया । आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप गौ पालक शिव पूजन वर्मा ,श्रीमती मिथिलेश श्रीवास्तव, पर्यवराजक श्रीमती कांति मिश्रा, योगाचार्य सुशील बाजपई, सत्यम, मीना श्रीवास्तव,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, उमा, सुजाता सक्सेना, सचिन पांडेय ,संरक्षक एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर युग दृष्टा वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के विचारों से जन जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी लिया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सामूहिक हवन(यज्ञ) भी सम्पन्न कराया गया।
trending video
