
- अटेवा उम्मीद करता है कि इसका जल्द सुखद परिणाम निकलेगा / सभी संगठनो को एक आने की अपील/जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने का कार्यक्रम चलता रहेगा- विजय कुमार बन्धु
लखनऊ, 16 सितम्बर , अटेवा के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने TET प्रकरण को बहुत गंभीर बताया है और कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जब से आया है बेसिक शिक्षको में बहुत तनाव है. इसी तनाव मे कई दुःखद घटनाये हो गयी कारण इस दायरे में सभी को रख दिया गया जबकि कोई भी निर्णय (नियम ) खेल शुरु होने के बीच नही बदला जाता है।
उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने TET प्रकरण का संज्ञान लिया और विश्वास दिलाया कि शिक्षकों के सम्मान और उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और सरकार इस दिशा मे ठोस कदम उठाएगी, स्वागत योग्य बयान है. अटेवा मुख्यमंत्री जी आभार व्यक्त करता है। अटेवा शिक्षको के साथ है और इस विषय पर सभी संगठनो के एक साथ आने की अपील भी करता है जिससे मामले का जल्द सुखद वह सकारात्मक परिणाम निकले।
trending video
