

- लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ‘”हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025′” कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लखनऊ, 17 सितम्बर , बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,लखनऊ के हिंदी प्रकोष्ठ, द्वारा ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य पर ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के निबंध प्रतियोगिता का आयोजन,17 सितम्बर,2025 को अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार कक्ष,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ.शिव शंकर यादव( सहायक आचार्य हिंदी विभाग, बी.बी.ए यू.) उपस्थित रहे! निबंध प्रतियोगिता के विषय क्रमशः 1.राष्ट्र निर्माण में हिंदी का योगदान। 2.कृत्रिम मेधा का हिंदी पर प्रभाव 3. वैश्विक परिदृश्य और हिंदी। 4. नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं का योगदान रहे! प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागियों ने सहभाग किया।निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम का संयोजन , डॉ.बलजीत कुमार श्रीवास्तव , सहायक निदेशक राजभाषा, बी बी ए यू/ सहायक आचार्य हिंदी विभाग द्वारा किया गया।
