
बिलासपुर। आज शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां में बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कुमारी दिव्या खरे कक्षा पांचवी का जन्मदिन सभी बच्चों के बीच केक काटकर और बच्चों को चॉकलेट बांट कर बड़े धूमधाम के साथ शिक्षक और बच्चों के बीच जन्मदिन की बधाइयां शुभकामना देते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी गई।
शाला के प्रधान पाठक सीके महिलांगे के द्वारा बच्चे को चॉकलेट प्रदान किया गया और अच्छे से पढ़ने लिखने और दीर्घायु होने की कामना की गई है । बच्चों ने जन्मदिन पर सभी बच्चे मिलकर कुमारी दिव्या को केक खिलाकर बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित की गई श्रीमती रीना पांडे और रोहित खरे के द्वारा बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कुमारी दिव्या खरे कक्षा पांचवी को अनेकानेक बधाई शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया।
