
- आज शाम 7 बजे से अनशन शुरू हुआ, आंदोलन करने की अपील
लखनऊ । क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज लखनऊ के विषय को लेकर आज लुआक्टा के पदाधिकारी अनशन पर बैठे। इनके साथ में आज पांचों जिलों के शिक्षकों ने विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर अपने शिक्षण कार्य के दायित्व का निर्वहन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों और निदेशक उच्च शिक्षा के आदेश को दरकिनार करते हुए नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज के उत्पीड़न को संज्ञान मे न लेने एव समाधान न करने के कारण विरोध में लुआक्टा द्वारा शाम 7 बजे से अनशन शुरू किया गया। लुआक्टा ने अपने साथियों से आन्दोलन को जारी रखने की अपील की है।
