
- एक प्रयास
बिलासपुर। 31 जनवरी को बिलासपुर जिले के जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के कक्षा 5वी की होनहार छात्रा कुमारी हर्षिता कोराम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर शाला के सभी स्टाफ, उनके पिता श्री मनमोहन कोराम व शाला के रसोईया, शाला के सभी बच्चों के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया। शिक्षक कलेश्वर साहू ने बताया अब मेरे कक्षा के जिस बच्चे का भी जन्मदिन होगा, उनका जन्मदिन पर मेरे तरफ से गिफ्ट स्वरूप केक काटकर मनाया जाएगा। यह इस वर्ष का पहला जन्म उत्सव है। कलेश्वर साहू जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा ने बताया यह एक प्रयास है। उम्मीद की जानी चाहिए यह एक अनुकरणीय पहल का हिस्सा बनेगी।

