लखनऊ | बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन आज 31 अक्तूबर को को किया गया | सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनमें अध्यक्ष डॉ विजय शंकर रसायन शास्त्र विभाग, उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद वनस्पति विज्ञान विभाग, महामंत्री डॉ राजेश राम रसायन शास्त्र विभाग, संयुक्त मंत्री प्रोफेसर अशोक कुमार जंतु विज्ञान विभाग, कोषाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र रसायन शास्त्र विभाग एवं लुआक्टा प्रतिनिधि अखिलेश चौधरी भौतिक विज्ञान विभाग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए|

साथ ही निम्नलिखित कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए| इनमें डॉक्टर अमृता सिंह जंतु विज्ञान विभाग, प्रोफेसर वंदना वर्मा समाजशास्त्र विभाग, डॉक्टर कृष्ण चंद्र हिंदी विभाग, डॉक्टर उपकार वर्मा भौतिक विज्ञान विभाग, डॉक्टर मनीष कुमार भौतिक विज्ञान विभाग तथा डॉक्टर वैभव सिंह भूगर्भ विज्ञान विभाग निर्वाचित घोषित किए गए|
LUACTA News : इस निर्वाचन में चुनाव अधिकारी के रूप में राकेश चंद्र पूर्व प्राचार्य बीएसएनवी पीजी कॉलेज लखनऊ में निर्वाचन संपन्न कराया तथा उपरोक्त पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया।

