- 1 जनवरी और 1 जुलाई 2026 से देय महंगाई राहत का एरियर देने की मांग
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में महंगाई राहत (DR) की घोषणा एरियर के बिना किए जाने से पेंशनरों में नाराजगी है। केंद्र सरकार के समान महंगाई राहत का लाभ संबंधित देय तिथियों से देने और लंबित एरियर का भुगतान करने की मांग को लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला बिलासपुर ने आज 31 अक्टूबर को कोन्हेर गार्डन में विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के आह्वान पर पेंशनरों ने वित्त विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी डीआर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महासंघ की मांग है कि पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत नवंबर 2026 से देने की घोषणा से भड़के पेंशनर्स ने आज नारेबाजी कर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया ।महंगाई राहत वृद्धि का लाभ केंद्र सरकार के समान दिया जाए। संगठन ने दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 63 प्रतिशत महंगाई राहत संबंधित देय तिथियों से एरियर सहित स्वीकृत करने और जारी आदेश में संशोधन की मांग की है।
प्रदर्शन में बिलासपुर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप, प्रशांत मुकाशे,एम एल पाल, राघवेंद्र तिवारी,अवधेश सिंह, सत्येन्द्र द्विवेदी, ओ पी सिंह, आर पी यादव, एस बी गुप्ता,विमल सिंह, कुन्ती राणा, सुषमा नामदेव,मंगला कदम, वहीदा निशा,जसोमति भगत, नजमा खान,देवकी अग्रवाल, लक्ष्मी सारथी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
