रायपुर. बिलासपुर जिले की बिल्हा निवासी कृति अग्रवाल ने अपने प्रतिभा और समर्पण का परिचय देते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। कृति को यह उपलब्धि श्रीमद्भगवद्गीता गीता के पाठ का निरंतर और सटीक पाठ (चैटिंग) के लिए मिली है। चिन्मय मिशन द्वारा 9 मई को ऑनलाइन आयोजित गीता पाठ में सर्वाधिक लोगों 8277 द्वारा गीता पाठ किया गया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से यह आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया गया है। उनका यह रिकॉर्ड कृति की कड़ी मेहनत अनुशासन और धर्म आध्यात्मिक के प्रति रुचि उनके गहरे जुड़ाव का प्रमाण पत्र है। कृति द्वारा गीता परिवार ऑनलाइन संथा वर्ग और ऑफलाइन में अनेक प्रकार की सेवाएं दी जाती है। जिस में तकनीकी सहायक , ग्रुप समन्वयक, एडिटिंग , कॉलिंग, मॉनिटरिंग, मेंटर, साधक मित्र, साथ ही इन्हें स्टार गीता प्रचारक का नाम दिया गया है। वर्तमान में गीता परिवार बिलासपुर की सचिव है।
कृति के साथ ही उनके सुपुत्र दिव्य अग्रवाल को भी यह उपलब्धि हासिल हुई है। दिव्य भी गीता परिवार में जुड़े हुए हैं एवं गीता संथा वर्ग में साधक के साथ ही बाल सखा के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते हैं। कृति और दिव्य की सफलता पर छत्तीसगढ़ गीता परिवार और बिलासपुर गीता परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। यह उपलब्धि बिल्हा सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी है।
यह भी पढ़ें
